Sunday, September 5, 2010

वेदना

वेदना

[पंकज सुबीर जी के दिये तरही ग़ज़ल के मिसरे  "फलक पे झूम रही सांवली घटाएं है" पर मौसम का तकाज़ा पूरा करने वाले कोई रूमानी अशआर नहीं बन पड़े, जाने क्यूँ वेदना के स्वर ही फूटते रहे और ऐसा ही कुछ कह पाया, और इसिलए वहां ले जाने की हिम्मत भी नहीं हुई, यहाँ तो प्रस्तुत कर ही दूँ!]

हवा-हवा सी ये क्यूँ आज की हवाएं है,
दग़ा-दग़ा सी ये क्यूँ आज की वफाएं है.

ठगी-ठगी सी लगे आज है ये बहने क्यूँ?
उदास-उदास सी क्यूँ आज इनकी माँएं है.

मुकाम उनका घरों में इसी से तय होगा,
दहेज़ कितना है जो अपने साथ लाएं है.

सितम ज़रीफी के याँ भी पिटाई होती है,
लगा के सौ ये मगर एक ही गिनाये है.

सज़ा-सज़ा सी लगे है ये ज़िन्दगी क्यूँकर,
वफ़ा के शहर में अपने भी क्यूँ पराये है.

Friday, September 3, 2010

कुछ तो करना ही पड़ता!

कुछ तो करना ही पड़ता!

"धान के देश"  में अवधिया जी के सवाल....


सठियाने वाली उम्र में ब्लोगिंग कर के तू कौन सा तुर्रमखां बन जाएगा?


....का जवाब ढूंढने की कौशिश ......
लिखते न गर ब्लॉग तो क्या कर रहे होते?
टी.वी. के चेनलो पे गुज़र कर रहे होते.


योगा कोई, कसरत तो कराटे की मदद से,
'सिक्स पेक' बना ख़ुद पे नज़र कर रहे होते.

उपदेशो हिकायात  श्रवन करके गुरु से,
'सात्विकता'! से जीवन को बसर कर रहे होते.

चाणक्य-नीति सीख विशेषज्ञों की मदद से,
कुछ बात इधर की वो उधर कर रहे होते.


और ब्लोगरियाँ:-
तकलीफे 'अक्षरा'* से परेशाँ जो कईं तो   
'प्रतिज्ञा'* के 'ससुरे' से कईं डर रही होती, 

रेंपो पे  निहारा जो 'करीना' को जलन-वश,
'कमरों' को वो अपनी भी कमर कर रही होती.

*star plus  के सीरियल्स  

--
mansoorali hashmi

Tuesday, August 31, 2010

ख़बरों का अकाल

ख़बरों का अकाल 
कैटरीना को अब भी बेहद चाहते हैं सलमान... - 'आज तक'
-३०-०८-१० 

कोई खबर नहीं थी  तो ये भी खबर बनी,
 " 'सल्मां' के दिल से 'केट' तो निकली नहीं अभी."
पहने हुए 'कमीस' थे जाती भी किस तरह,
'शर्ट-इन' था और वोह भी तो दुबली नहीं अभी!
======================================

कॉमनवेल्थ जीओएम को नहीं भाया थीम सांग.... -आज तक [३०-०८-१०]
[कॉमनवेल्थ के इस थीम सांग से जीओएम ही नहीं बल्कि विपक्ष भी संतुष्ट नहीं है. सबका मानना है कि इस गाने में उतनी जान ही नहीं है, जैसी रहमान से उम्मीद होती है.
इस गाने के लिए ए. आर. रहमान को 5 करोड़ रुपए दिए गए थे. और गेम्स समिति का दावा था कि थीम सांग शकीरा के वाका-वाका से कम नहीं होगा. सवाल ये है कि जीओएम और विपक्ष को ही जब थीम सांग नहीं भा रहा है तो ये पब्लिक को कितना पसंद आएगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.]

कुछ और 'चूना' मिल गया लगने वास्ते,
'पैसे'* तो कर ही लेते है ख़ुद अपने रास्ते, [५ करोड़]
वैसे तो 'वाका-वाका' से कुछ कम नहीं है ये,
इसमें 'शकीरा' होती तो हम भी थे नाचते.
  mansoorali hashmi

Monday, August 30, 2010

अब........ / NOW..

अब........

'पर-दर्शन' को एब समझते थे पहले,
'प्रदर्शन' ही रोज़ का अब मामूल हुआ.

'तलवारे' तो  पहुँच गयी है म्यूजियम* में, [*अंग्रेजो की]
अब धर्मो का रक्षक याँ त्रिशूल हुआ.
 
धरम, दया की यारी अब तो टूट रही,
हिंसा से वह लड़ने में मशगूल हुआ.

रिश्वत से अब कम ही उलझन होती है,
ली, दे दी! जब सबब कोई माकूल  हुआ. 

--mansoorali hashmi

Sunday, August 29, 2010

'न' होने का होना.....!

'न' होने का होना.....!

'कुछ नहीं' थे ये तसल्ली फिर भी है,
'शून्य' से संसार की रचना हुई.

कहकशां  दर  कहकशां खुलते गए,
क्या अजब ये देखिये घटना हुई.

आदमी- सूरज बना, औरत- ज़मीं,
इस तरह से आमदे 'चंदा' हुई.

सिलसिला दर सिलसिला ये ज़िन्दगी,
ज़िन्दगी  की  चाह में पुख्ता  हुई.
 
बढ़ गयी आबादी, ताकत भी बढ़ी,
फिर खुराफातें यहाँ बरपा हुई.

रंगों, मज़हब, नस्ल के झगडे हुए,
ज़हर फैला, खूँ की बरखा हुई.

फिर तलाशे ज़िन्दगी तारो में है!
'ज़िन्दगी', लो ! एक मृग-तृष्णा हुई.

एक सपने की हकीक़त ये रही,
इक हकीक़त आज फिर सपना हुई.

'कुछ नहीं थे' ये तसल्ली फिर भी है..........
mansoorali hashmi

Saturday, August 28, 2010

क्या करे!


क्या करे!

कभी तूने किसी से कुछ करी क्या 'बेवफाई'  है?
न करना ज़िक्र इसका, इसको कहते 'बेहयाई'  है.

कोई लिख देगा 'नोवेल' या बना देगा फिलम कोई!
'छिनाली' करके भी लोगों ने याँ दौलत कमाई है!!

फिलम की तरह क्यों रीवर्स चलने लग गयी गाड़ी,
हनीमून, बाद में शादी, और आखिर में सगाई है.

 'गुटरगूँ'   करने से पहले समझ ले गौत्र की गुत्थी,
सुना है 'खाप' वालो ने "बड़ी सख्ती" दिखाई है.

अगर बच जाये बेलन से तो बे परवाह मत होना, 
अभी तो हाथ में झाड़ा है,करछी है, कढ़ाई है.

"उसे"  कंधार जा के छोड़ आये, जान तो छूटी!
"यहाँ बैठा" तो बनता जा रहा अब घर जमाई है!!

जो प्रजा है, वही राजा करेगा कौन अब इन्साफ? 
यह 'नक्सलवाद' है या ख़ुद से ख़ुद की ही लड़ाई है??
-mansoorali hashmi

Friday, August 27, 2010

असमंजस

असमंजस 

रंगों में आतंक भरा है!
भगवा कोई लाल, हरा है.

बेरंगी होना ही अच्छा,
इन्द्र धनुष से तीर चला है,

'मस्जिद' गरचे टूट चुकी है,
बेघर अब भी 'राम लला' है.
बंद है मुट्ठी में जाने क्या! [court verdict]
पत्थर या कि गुड़ का डला है.

महंगाई ! तो घटती, बढ़ती,
देश का कारोबार बढ़ा  है.

रेखा* से नीचे वालो में,  [*BPL]
सपनो का ब्योपार बढ़ा है. 

'राय' पे 'कालिख' का चढ़ जाना!
'साहित्य' भी तो एक 'कला'  है !!

संस्कारो का पैमाना क्या?
एक गधी की आत्म-कथा है !

'अफज़ल' को जल्लाद न मिलता,
कृषक सूली पर टंगा है!

'जयचंद' या 'माधुरी गुप्ता',
अपनों ही ने हमको छला है.

बारहा प्यारा अपना गुलशन,
अपनों ही के हाथ जला है.
मंसूर अली हाश्मी 

Wednesday, August 25, 2010

कुछ काम करो - कुछ काम करो !

कुछ काम करो - कुछ काम करो !


भ्रष्टाचार   
# "काम न"  करके "वेल्थ" अर्जित कर, [c.w]

   सीख ले आर्ट कुछ तो सर्जित कर.
# दूध का कारोबार 'मंदा' है?
   फिर तो पानी में दूध मिश्रित कर.

हिंदी साहित्य  
# 'बे हयाई' भी अब तो बिकती है,
   'बे वफाई' पे "शोध" मुद्रित कर.
# बहस जब छिड़ गयी 'छिनालो' की,
   कौन  किस से बड़ा ये साबित कर!
# गाली देकर तू मांग ले माफ़ी, 
   छप गया है ग़लत तो एडिट कर.
# लिखना पढ़ना तो सब को आता है,
   'बोल कर' ही तू सब को भ्रमित कर.

समाज
# आश्रमों से ये अब सबक मिलता,
   'भोग ख़ुद', दूसरो को वर्जित कर.
# "बाँध" रस्सी से "दिखला" गहराई!
    पेश्तर "डूबने" से uplift  कर!!
# "देश" पहले कि "धर्म" और "भाषा"?
  सोच ले, इसके बाद खिट-खिट कर.
# हिंदी-उर्दू है दो सगी बहने,
   एक गमले  ही में पल्लवित कर.
# "गांधी-गीरी" अगर चलानी है,
   'मुन्नाभाई' किसी को 'सर्किट' कर
# 'पीपली' को मिला नया जीवन,
  अब, तू 'बरगद' पे ध्यान केन्द्रित कर.
# 'सेक्स वर्कर' भी अब तो है 'उद्धोग',
  कर न, हड़ताल इसको "गर्भित कर".  
# 'चीनी कम' , उम्र हो गयी ज़्यादा,
  'बातों' से अब 'मिठास' सिंचित कर.

राजनीति

# 'मंदिर' 'अफज़ल' बड़े कि सत्ता-सुख!
  प्रकरण ऐसे सारे लंबित कर!!
#  "जूता मारे", गले लगा उसको,
  तू हरीफो को अपने विस्मित कर.
# जीतना है अगर चुनाव तुम्हे,
  बातें सारी कपोल- कल्पित कर.
# राजनीति से हो  'रजो-निवृत्त'?
  "राज्यपाली" से ख़ुद को नियमित कर.
स्वतंत्रता दिवस के महीने में 
अस्पतालों में 'फल' हुए तकसीम,
'सांसदों' को न इससे वंचित कर!
 [ तनख्वाह बढ़ा दे अल्लाह के नाम पर]
-मंसूर अली hashmi

Thursday, August 19, 2010

इस रंग बदलती दुनिया में......

इस रंग बदलती दुनिया  में......

नक़ाबो में कईं चेरे छिपे है,
नज़र है जैसी वैसा ही दिखे है.

कोई 'लाली' से 'आतंकित' किसी को,
'हरा' सब 'सांप' के जैसा लगे है.

जो 'तप' और 'त्याग' का प्रतीक था अब,
वही 'भगवा' क्यों 'संसारी' लगे है.

'सफेदी' थी 'मुक़द्दस'* की ज़मानत,  [*पवित्रता की]
कईं 'धब्बे' अब इस पर भी लगे है.

'गुलाबी' में मोहब्बत की कशिश थी,
क्यों 'कांटो' सी 'निगाहों' को चुभे है?

कभी 'नीला' समंदर दिलरुबा था,
लबालब 'ज़हर'* का दरिया लगे है.   [polluted हो कर]


फ़िज़ा की खुशगवारी क्या हसीं थी,
धुआँ हर सिम्त ये कैसा उठे है?
***********************************************************

चार लाईने हिंदी की आज की साहित्यिक संस्कृति पर:-
तराने, राग थे, किलकारियां थी,
हवस है आग है चिंगारियां है !
ये कैसी "छीना-झपटी" कि उड़ी है,
हमारी अस्मिता की धज्जियां है !!

-मंसूर अली हाशमी 

Wednesday, August 18, 2010

बातों-बातों में

बात निकली तो हरएक बात पे कुछ याद आया!  




 Mansoorali Hashmi

 to उडन तश्तरी.... 


समीर जी प्यारी ग़ज़ल कही आपने, ख़ुद को दिलासा आदमी यूं भी दे लिया करता है, जश्ने आज़ादी के मौके पर अत्यंत ही निराशाजनक तस्वीर पेश की गई ब्लॉगर जगत में, देश की एवं मौजूदा हालात की. कुछ लोगो को तो लगता है कि सब कुछ ही ख़त्म हो गया है. ऐसे में आपने एक अच्छा 
सपना भी देखा है और उसमे कोई अपना भी देखा है:-  "मुद्दतो बाद कोई आने लगा अपने सा,  रात भर ख़्वाब में मैंने उसे आते देखा." बहुत ख़ूब.

                               "मुद्दतो बाद सही  कुछ तो हुआ आपके साथ" 
 आपके हर शेर ने कुछ  कहलवा लिया है, इजाज़त हो तो अपनी पोस्ट पर दाल दूँ आपकी रचना के साथ? 
Starred

Sameer Lal

 to me

हज़ूर


आप भी गज़ब करते हैं-सम्मान का विषय है मेरे लिए और आप को पूछने की कैसे जरुरत आन पड़ी. आपका अधिकार और स्नेह है. जरुर छापें.
बेहतरीन उभरे हैं आपके हर शेर. वाह
सादर  -समीर 
समीर लाल जी                                                                                                                                 हाश्मी                                                                                 
मुद्दतों बाद उसे दूर से जाते देखा                     धूप से आँख मिचोली का भी मौक़ा तो मिला
धूप को आज यूँही नज़रे चुराते देखा                सर्द रिश्तो को कही पर तो पिघलते देखा 

मुद्दतों  बाद हुई आज ये कैसी हालत               ख़ुश्क आँखों को नमी का भी तो अहसास हुआ
आँख को बे वजह आंसू भी बहाते देखा            दर्द बन कर जो इन आंसू को टपकते देखा

मुद्दतों बाद दिखे है वो जनाबे आली                वोट के ही तो सवाली है, "बड़ी बात है यह" 
वोट  के वास्ते सर उनको झुकाते देखा            हाकिमे वक़्त को आगे तेरे झुकते देखा

मुद्दतों बाद खुली नींद तो पाया हमने               नींद आ जाए ये नेअमत है बड़ी चीज़ यहाँ
ख़ुद  को सोने का बड़ा दाम चुकाते देखा           और सोने पे सुहागा तुझे जगते देखा 

मुद्दतों बाद जो लौटा हूँ मैं घर को अपने            खुशनसीबी है कि भाई भी है अपना कोई
अपने ही भाई को दीवार उठाते देखा                 अब जो 'दीवार' है, "उसको भी तो गिरते देखा"

मुद्दतों बाद कोई आने लगा अपने सा                खवाब में ही सही अपनों से मुलाक़ात तो की
रात भर खवाब में मैंने उसे आते देखा               उनके शिकवो को शिकायात को झड़ते देखा

मुद्दतों  बाद किसी ने यूं पुकारा है "समीर"        देर से "हाशमी" पर तुझको पुकारा तो सही 
ख़ुद ही ख़ुद से पहचान कराते देखा                    ख़ुद की पहचान को यूं भी तो निखरते देखा.  
  
Regards.

-मंसूर अली हाश्मी.