Tuesday, November 17, 2009

कटी पतंग /kati patang


कटी पतंग 


[शब्दों का  सफ़र पर अजित वडनेरकरजी कि आज कि पोस्ट मांझे की सुताई
से चकरी व् मांझा उधार ले कर .......]

अभी हाल ही में कटी थी पतंग,
पुराना था मंझा लगी जिस पे ज़ंग,
थी सत्ता कि चाहत बड़ी थी उमंग,
नतीजो ने उनका उड़ाया है रंग.


है अपने  सभी तो नज़र क्यों हो तंग,
ज़ुबानो-इलाकों में क्यों छेड़े जंग,
जो सदियों में जाकर मिली है हमें,
उस आज़ादी में अपनी डाले क्यों भंग.


खिलाड़ी से फिर एक टकरा गए,
सुनी बात उसकी तो चकरा गए,
डराने भी आये वो ''ठकरा''  गए,
बयानों में अपने ही जकड़ा गए.

मंसूर अली हाश्मी 

Sunday, November 15, 2009

अवमूल्यन /devaluation

अवमूल्यन 

जो बे हुनर थे आज वो इज्ज़त म'आब* है,
अच्छे भलो का देखिये ख़ाना खराब है.


ताउम्र भागते रहे जिसकी तलाश में,
पाया ये बिल अखीर* के वो तो सराब* है.


संस्कार और शरीअते सिखलाने वालो के,
हाथो में हमने देखा कि उलटी किताब है.


जीरो पे है फुगावा निरख* आसमान पर,
उलटा है गर ज़माना तो उलटा हिसाब है.


सब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट है; फिर कैसा इम्तिहाँ?
हैरान से खड़े ये सवाल-ओ-जवाब है.

*प्रतिष्ठित,  अंत में,  मृग-तृष्णा   ,  दाम[मूल्य]


मंसूर अली हाशमी 

Saturday, November 14, 2009

नया पैमाना /Forbes- Power Measuring Machine!


नया पैमाना 

अप-डेट* होके गुंडे पाए नया मुकाम,
दाऊद पूरबी तो, पश्चिम का है ओसाम[a].
सर्वेयरों* को मिलते अब रोज़ नए काम
बदनाम भी हुए तो होता है बड़ा नाम.


*Forbes' List 

Thursday, November 12, 2009

माय फूट!/ My Foot

माय फूट!

वो नहीं बोलता झूट,
''अमची'' न बोला तो 'हूट'
माय फूट!


'आज़मी' को डाला कूट ,
किसको भली लगी करतूत?
माय फूट.


अस्मिता में डाली फूट,
कैसी मानुस में अब टूट,
माय फ़ुट.


चाहें देश ये जाए टूट,
दल को करना है मजबूत,
माय फूट.


नही पूरा हुआ [कर] नाटक,
केवल बदल गया है रूट,
माय फूट.


वे नहीं बोलते झूट, 
खद्दर का पहने है सूट,
माय फूट!


उसने लिए करोड़ो लूट,
जिसको मिली ज़रा भी छूट,
माय फूट.

-मंसूर अली हाशमी

Sunday, November 8, 2009

चटका/Comments!

चटके का झटका 

वाणी मेरी पढ़के उसने आज एक चटका दिया,
अर्थ उनके शब्दों का में ढूंढ़ता ही रह गया,
वो लिखे कि- इतने सुन्दर,कितने सुन्दर आप है,
इस बुढापे में ये कितनी ज़ोर का झटका दिया.


अब ब्लागों पर लगी तस्वीर का मैं  क्या करू,
छप गई; हटती नहीं मुझसे दुबारा क्या करू,
Mail पर भी तो वो आने लगे है आजकल,
थोड़ा-थोड़ा मुझको भी भाने लगे है क्या करू?


नेट पर छपना भी अब तो छोड़ देना चाहिए,
रिश्ता-ए-कागज़ कलम फिर जोड़ देना चाहिए,
नेट के रिश्तो से डर लगने लगा है आजकल,
टिप-टिपाकर pass है ;अब  'मोड़' देना चाहिए. 


-मंसूर अली हाशमी 

Saturday, November 7, 2009

आत्म-प्रसंशा /Self Appreciation

प्राप्ति ....कमेंट्स की!

पीठ खुजाने में दिक्कत है? 
आओ! एसा कर लेते है...
मैं खुजलादूं आपकी...
बदले में , मेरी ;
तुम खुजला देना.


एक हाथ से मैंने दी तो,
दूजे से तुम लौटा देना.


कर से,  कर [tax] ही की भाँति
अधिक दिया तो वापस [refund] लेना.


-मंसूर अली हाशमी

Tuesday, November 3, 2009

Karnataka/scam/terror


कर- नाटक !


# अब दल का खुला है फाटक,
  ''कर'' लो जो भी हो ''नाटक''.
  'येदू' जो  कभी  ''रब्बा'' थे,
  अब क्यों लगते है  जातक.

# धन ढूंढ़ता राजा को पहले,
  अब ''राजा'' को धन की चाहत,
  पैकेज बने तो सत्ता में, 
  बैठो को मिलती है राहत.

# आतंक तलवार दो-धारी,
   दुश्मन से कैसी यारी,
  अब कर ली है तैयारी,
  माता हम तुझ पे वारी 

-मंसूर अली हाशमी 

Monday, October 12, 2009

This Year

समझौता

वातावरण में शोर न पैदा करेंगे हम,
दिल के दीये जला के उजाला करेंगे हम.

फोड़ा पटाखा,फहरा पताका है चाँद पर,
दीपावली वही पे मनाया करेंगे हम.

कुर्बानियां तो ईद की करते है बार-बार,
खुद को भी अपने देश पे कुर्बां करेंगे हम.

पटरी से रेल उतर गई, इंजन बदल गया,
भैय्या! कुछ-एक बरस तो अब चारा चरेंगे हम.

'छठ' हम मना न पायेंगे दरया* में अबकी बार,
चौपाटी पर दुकाँ तो लगाया करेंगे हम.

९ के मिलन के साल में नैनो नही मिली,
नयनो में उनको अपनी बिठाया करेंगे हम.

*समुन्द्र
-मंसूर अली हाशमी

Sunday, October 11, 2009

This Time

अबकी बार ......
                                                                                                                            
'नो बोल' सा लगे है ये नोबल तो अबकी बार,

मंदी के है शिकार धरोहर* भी अबकी बार.

फिल्मों पे इस तरह पड़ी मंदी की देखो मार,
बनियाँ उतर चुका था गयी शर्ट अबकी बार.

कहते है अब करेंगे नमस्ते वो दूर से,
स्वाईन से बच गए, हुआ डेंगू है अबकी बार.

जिन्ना को याद करके तिजोरी भरी कहीं!
सूखा कहीं रहा कहीं सैलाब अबकी बार.

है राष्ट्र से बड़ा* वो जहाँ पर चुनाव है,
पहले थे चाचा शेर, भतीजा है अबकी बार.

परियां तो खिलखिलाती है, सुनते थे अब तलक,
देखा उड़न-परी* को बिलखते भी अबकी बार.


वो [bo] फोर्स लग गया की वो* बाहर निकल गए,
उनका समाप्त हो गया वनवास अबकी बार.

*वैश्विक संपदा
*महाराष्ट्र
*पी.टी. उषा
*क्वात्रोची
-मंसूर अली हाशमी



Saturday, October 10, 2009

Noble Prize

नौ [२००९] में बल से हासिल!  

नो[No] में वैसे ही बल नही होता,

शान्ति में;  जैसे छल नही होता.


कच्चे नारयल में ये मिलेगा पर,
पक्के पत्थर में जल नहीं होता.


सच्चे साधू में मिल भी जाएगा,
हर कोई बा-अमल नही होता.


बाज़* पाए [ई ] बहुत ही सुन्दर पर,
फूल हर एक कमल नही होता.


उसके घर आज आयेंगे- युवराज!
झोंपड़ा क्यां महल नही होता?


कल न आया न आने वाला है,
आज करलो कि कल नही होता.


उसकी कीमत ज़्यादा होती है,
जिसका कोई भी दल नही होता


ऑनलाईन चलन हुआ जबसे,
मिलना अब आजकल नही होता.


अस्मिता भी चुरायी जाती है,
राज 'मन-से' बदल नही होता.


कोढ़ी-कोढ़ी* में बिक ही जाना है,
टीम-वर्क गर सफल नही होता.


ग़म मिले मुस्तकिल हजारो को,
हर कोई 'सहगल' नही होता.

*बाज़= कुछ, चंद
*कोढ़ी=२०[20-20]


-मंसूर अली हाशमी