Monday, December 29, 2008

Technological Nuisance

अक्कल-युग 

डांट [DOT] कर जो काम [COM]करवाओ तो होता आजकल,
मेल [MAIL] से ही तो मिलन लोगो का होता आजकल।


पहले मन से और विचारो से न था जिसका गुज़र,
ढेर सारे "मैल" अबतो मिल रहे है आजकल .


कोई याहू.न की तरफ़ लपका तो कोई ''हॉट'' पर,
गू-गले [goo-gle] से भी उतरता हमने देखा आजकल.


झाड़-फूँको की जगह अब आ गया है ''ORKUT'',
फूंक के बिन आदमी जालो में फसता आजकल.


याहूँ का पहले कभी 'जगंली' मे होता था शुमार,
अब तो हर टेबल के उपर [DESKTOP]मौजूद होता आजकल्।


पहले बालिग़ [व्यस्क] होने को दरकार थे अठारह साल,
नन्हा-मुन्ना भी यहाँ होता ब्लाँगर आजकल्।


मन्सूर अली हाशमी

3 comments:

दिनेशराय द्विवेदी said...

बहुत खूब हाशमी जी,
आप साधारण तरीके से भी गंभीर बातों को कह जाते हैं।

Anonymous said...

bahut saachi baat kahisochne ke liye majboor bahut badhai

Anonymous said...

[url=http://gruzoperevozki-po-vsei-rossii.ru/]Грузоперевозки по России[/url] имеют много преимуществ, которые позволяют заказчикам остановить свой избрание именно для данном виде перевозок. Компания осуществляет регулярные высококачественные перевозки грузов любого назначения в любом направлении в пределах территории Российской Федерации.